यूक्रेन देश के बारे में 11 रोचक जानकारियाँ - Ukraine Country Ke Baare me 11 Facts in Hindi

Brijesh Yadav
0

यूक्रेन देश के बारे में 11 रोचक जानकारियाँ - Ukraine Country Ke Baare me 11 Facts in Hindi
यूक्रेन देश के बारे में 11 रोचक जानकारियाँ - Ukraine Country Ke Baare me 11 Facts in Hindi
 

  Ukraine (यूक्रेन) यूरोप महाद्वीप का एक देश है जो 1991 तक सोवियत रूस का एक राज्य था। 1991 में सोवियत रूस के टूटने से जो 15 नए देश बने उनमें से एक Ukraine भी था।

यूक्रेन देश के बारे में रोचक जानकारियाँ – Ukraine in Hindi
1. Ukraine क्षेत्रफल के लिहाज से यूरोप का सबसे बड़ा देश है जो पूरी तरह से इस महाद्वीप पर स्थित है।

2. Ukraine की राजधानी कीएव (Kiev) देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर होने के साथ-साथ देश की राजनीति, आर्थिकता और संस्कृति का प्रमुख केंद्र भी है। इस शहर की स्थापना 1600 साल पहले हुई थी।

3. दूसरे विश्वयुद्ध में लाखों यहूदियों ने हिटलर की नाजी सेना से बचने के लिए Ukraine में शरण ली थी। लेकिन जब नाजी सेना ने Ukraine पर हमला कर दिया, तो उन्होंने यहां पर बहुत सारे यहूदियों का नरसंहार किया।

4. सबसे भयंकर परमाणु संयंत्र दुर्घटना चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (Chernobyl disaster) थी। यह दुर्घटना 1986 में Ukraine में ही हुई थी।

5. देश की आधिकारिक भाषा यूक्रेनियन है, लेकिन आम लोग रूसी भाषा को भी भली-भांति बोलते-समझते हैं।

6. 1990 में Ukraine की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ 14 लाख थी जो अब घटकर 4 करोड़ 39 लाख के करीब रह गई है। जनसंख्या में इस गिरावट की वजह नागरिकों का दूसरे देशों में पलायन और जन्म दर में कमी है।

7. Ukraine की 70% आबादी शहरी इलाकों में रहती है। देश के लोगों की औसत आयु 40.5 साल है।

8. Ukraine में मेडिकल की पढ़ाई भारत और अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले काफी सस्ती है। भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से MBBS पढ़ने का ख़र्चा लगभग 1 करोड़ तक आ सकता है। अमेरिका में यह ख़र्चा 8 करोड़, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में 4 -4 करोड़ तक आ सकता है। Ukraine में यह पढ़ाई मात्र 25 लाख भारतीय रूपए मे की जा सकती है।

9. दुनिया में सबसे गहराई में स्थित metro railway station Ukraine का Arsenalna metro station है। यह station जमीन से 105.5 meter नीचे स्थित है।

10. दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में शादी की अंगूठी बाएँ हाथ में पहनाने का रिवाज है। लेकिन Ukraine में यह दाएँ हाथ में पहनाई जाती है।

11. पिछले 1 साल से रूस और Ukraine के बीच युद्ध चल रहा है

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
CLOSE ADS
CLOSE ADS