Actress:- रेखा की ज़िन्दगी के कुछ राज जो आप नही जानते होंगे।

images 6

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की कहानी कॉन्ट्रोवर्सी, सक्सेस से भरी हुई है। रेखा के पिता तमिल इंडस्ट्री के सुपर स्टार थे, उनकी मां तमिल की हिरोइन थीं। कहा जाता है रेखा का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी, इसलिए उनके पिता जेमिनी गणेशन ने कभी उनको अपना नाम नहीं दिया था।

रेखा के पिता ने चार शादियां की थीं, लेकिन उनकी मां से कभी शादी नहीं की, यहां तक कि वो रेखा को अपना खून भी नहीं मानते थे। रेखा को अपने पिता से इतनी नफरत थी कि वो उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गईं। रेखा की मां पर इतना कर्ज था कि छोटी सी उम्र में ही उनको काम करना पड़ा। रेखा ने 12 साल की उम्र में तमिल फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था।

रेखा जब छोटी सी कम उम्र में काम करके थक जाती थीं और काम पर जाने से मना करती थीं तो उन्हें भाई उनको मारते थे। पैसे की तंगी की वजह से रेखा को सी ग्रेड की फिल्में तक करनी पड़ी। बतौर हिरोइन रेखा की पहली तेलगु फिल्म आई 1968 में। बॉलीवुड में रेखा को 1970 में फिल्म ‘सावन भादो’ में पहला ब्रेक मिला, ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

  रेखा पहले सांवली और काफी मोटी हुआ करती थीं, जिसे हिंदी बोलता तक नहीं आता था, लोग उनका मजाक उड़ाया जाता था। रेखा का सबसे पहले नाम अभिनेता विश्वजीत के साथ जुड़ा। विश्वजीत के बाद रेखा का नाम जुड़ा साजिद खान से, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रेखा मुमताज और जिंतेंद्र की दीवानी थी, जितेंद्र की शूटिंग देखने के लिए पुलिस के डंडे भी खाए। 1973 में ये खबर आई की रेखा ने विनोद मेहरा से शादी कर ली, रेखा का अफेयर करीब 3 साल तक चला, लेकिन विनोद मेहरा के माता-पिता ने रेखा को अपनी बहू मानने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि रेखा ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। बुरे वक्त में शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा को सहारा दिया। 
  1976 में फिल्म ‘दो अनजाने’ में पहली बार रेखा और अमिताभ ने एक साथ काम किया। कहा जाता है कि फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से ही अमिताभ-रेखा के बीच नजदीकियां आईं। फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के सेट पर अमिताभ ने रेखा को परेशान करने वाले एक शख्स की पिटाई कर दी थी। 1982 में नीतू और ऋषि की शादी में पहली बार सिंदूर में दिखीं, उन्हें देखकर चर्चा होने लगी कि रेखा ने शादी किससे की है। खबरों की माने तो रेखा को जया बच्चन ने अमिताभ से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
1982 में अमिताभ को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी, खबरों के मुताबिक जया ने रेखा को अमिताभ से मिलने नहीं दिया। आज भी रेखा और अमिताभ कभी किसी पार्टी में जाते हैं तो एक दूसरे से नजरें चुराते हैं।
See also  राजीव गाँधी जीवन परिचय - Biography of Rajiv Gandhi

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button