भारत के इतिहास में मौत के लिए कौन-कौन सा तरीका इस्तेमाल किया जाता था?

भारत के इतिहास में मौत के लिए कौन-कौन सा तरीका इस्तेमाल किया जाता था
भारत के इतिहास में मौत के लिए कौन-कौन सा तरीका इस्तेमाल किया जाता था

भारत में मृत्युदंड की सजा का उल्लेख धर्मग्रंथों में भी है. मनुस्मृति में मृत्युदंड को लेकर कई श्लोक का जिक्र है. महाभारत काल में भी मृत्युदंड की सजा सुनाई जाती थी. मौर्य वंश की शासन काल में भी मृत्युदंड का उल्लेख मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत के इतिहास में मौत के लिए कौन-कौन सा तरीका इस्तेमाल किया जाता था?


1. सूली पर चढ़ाना- ईसा पूर्व में भारत में मृत्युदंड का सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय तरीका माना जाता था. एक लकड़ी के बीम पर अपराधी को बांध दिया जाता था. साथ ही दंडित मनुष्य एक नुकीले लोहे के डंडे पर बैठा दिया जाता था और उसके सिर पर मुंगरे से आघात किया जाता था. इससे नीचे से ऊपर तक उसका सारा शरीर छिद जाता था और वह मर जाता था.


यह सबसे क्रूर तरीका माना जाता था, क्योंकि इस तरीके में मरने में हफ्ते और महीने का वक्त भी लगता था. सूली पर चढ़े व्यक्ति को खाने भी नहीं दिया जाता था.


2. जलाकर मरवा देना- मृत्युदंड की इस तरीके का जिक्र अशोक शासन काल में मिलता है. अशोक ने अपनी अंतिम पत्नी तिष्यरक्षा को जला कर मारने का आदेश दिया था. इतिहास के मुताबिक अशोक से शादी करने के बाद तिष्यरक्षा उसके बेटे कुणाल से प्रेम कर बैठी थी, जिसे कुणाल ने ठुकरा दिया.


इसके बाद तिष्यरक्षा ने कुणाल के दोनों आंख निकलवा दिए. इस बात की जानकारी जब अशोक को लगी तो उन्होंने तिष्यरक्षा को जलाकर मारने का हुक्म सुना दिया.


3. सिर धड़ से अलग करना- मुस्लिम लुटेरों के भारत आने और फिर दिल्ली सल्तनत पर कब्जा करने के बाद मौत की सजा के तरीकों में बदलाव आया. अब तुरंत मारने के लिए तलवार से सीधे सिर को धड़ से अलग कर दिया जाता था.

See also  बेहतरीन कॉमेडी एवं डांस के किंग बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा का जीवन परिचय एवं फ़िल्मी सफर।


गुलाम और खिलजी वंश के दौरान इस तरह की सजा ज्यादा प्रचलित थी. दंडित व्यक्ति को हाथ बांधकर लाया जाता था और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया जाता था. इस तरीके में सबसे कम वक्त लगता था. 


4. हाथी से कुचलवाना- मुहम्मद बिन तुगलक और हुमायूं के वक्त मौत की सजा देने के लिए दंडित व्यक्ति को एक बंद मैदान में खूंखार हाथी के आगे छोड़ दिया जाता था. हाथी व्यक्ति को कुचल कर मारता था और इस आयोजन का दरबारी मजा लेते थे. 


हाथी से कुचलवाकर मारने का तरीका को जहांगीर काल में भी प्रसिद्ध था. हालांकि, बाद में मुगलों ने इस तरीके को खत्म कर दिया. 


5. पत्थर से पीटकर हत्या- औरंगजेब शासन काल में रेप और दुर्लभतम मामलों के दोषियों को पत्थर से पीट-पीटकर हत्या करवा देता था. इसके अलावा औरंगजेब शासन में दंड पाए व्यक्ति को चार हाथियों के पांव से बांधकर हाथियों को अलग दिशा में दौड़ा दिया जाता था. इससे उसकी मौत हो जाती थी. 


औरंगजेब शासन में सिर काटकर उसे चौराहे पर टांग भी दिया जाता था, जिससे खिलाफत करने की जुर्रत कोई न कर सके. औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह का सिर राजदरबार में दिखाने के लिए मंगवाया था.


6. फांसी की सजा- ब्रिटिश के भारत आने के बाद मौत की सजा के तरीकों में बदलाव किया गया. 1899 के बाद भारत में मौत के लिए फांसी की सजा दी जाती है. ब्रिटिश हुकुमत के वक्त दुनिया में 200 तरहों के अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई जाती थी.


19वीं शताब्दी के आसपास 200 को कम कर 100 तरहों के अपराध के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया. आजादी के बाद भी भारत में फांसी के तरीके को ही बेहतर माना गया जो अब तक जारी है.


58 देशों में फांसी ही मृत्युदंड का सबसे बेहतरीन तरीका?
जर्नल ऑफ न्यूरो सर्जरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत समेत दुनिया के 58 देशों में मृत्युदंड के लिए फांसी सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है. दुनिया के 33 देशों में तो फांसी ही मृत्युदंड देने का एकमात्र जरिया है. फांसी देने का कांसेप्ट विलियम मारवुड ने दिया था. 

(ads)


फांसी देते वक्त इंसान का गर्दन टूट जाता है, जिससे उसके शरीर से ब्रेन का संपर्क खत्म हो जाता है. ऐसे में इंसान को मौत के वक्त कम दर्द होता है. हालांकि, अब नए खोज आने के बाद इसको लेकर बहस शुरू हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के देशों में अभी मृत्युदंड कैसे दी जा रही है?

See also  चित्तरंजन दास का जीवन परिचय - Biography of Chittaranjan Das


पथराव- अफगानिस्तान और सूडान में अभी भी दुर्लभतम अपराध के दोषियों को पथराव के जरिए मार दिया जाता है. इस सजा देने के पीछे दोनों देश कुरान के नियमों का हवाला देते हैं. 


फायरिंग- अमेरिका, अफगानिस्तान, सूडान, यमन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, थाईलैंड, बहरीन, चिली, इंडोनेशिया, घाना, अर्मीनिया, चीन समेत 78 देशों में गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. इन देशों का मानना है कि इससे इंसान को दर्द कम होता है.


इंजेक्शन- चीन और फिलीपींस समेत कई देशों में इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी जाती है. इंजेक्शन से मारने की प्रक्रिया में सबसे पहला इंजेक्शन शरीर को सुन करता है और फिर दूसरा इंजेक्शन जहर से भरा होता है.


इलेक्ट्रोक्यूशन- मौत देने का यह तरीका अमेरिका में प्रयोग किया जाता है. इसमें बिजली के ज्यादा पावर का झटका दंडित व्यक्ति को दिया जाता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है. यह प्रक्रिया डॉक्टरों की निगरानी में पूरी की जाती है.


फांसी- भारत, मलेशिया, बारबाडोस आदि देशों में फांसी के जरिए ही मौत की सजा दी जाती है. इसमें दंडित व्यक्ति को फंदा तक मुंह ढक कर लाया जाता है. इस दौरान कैदी का हाथ पीछे करके बांध दिया जाता है. फिर उसे फंदा तक लाया जाता है. रस्सी पर लटकाने के बाद नीचे का तख्ता लीवर के सहारे हटा दिया जाता है. 


जहरीला गैस चैंबर- यह तरीका भी सिर्फ अमेरिका में प्रयोग किया जाता है. इसमें सजायाफ्ता को एक एयर टाइट चैंबर में कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया जाता है. साथ ही कुर्सी के नीचे एक सल्फ्यूरिक एसिड की बाल्टी रखी होती है, जिसमें क्रिस्टल सोडियम सायनाइड छोड़ा जाता है. दोनों के रिएक्शन से हाइड्रोजन सायनाइड गैस निकलता है. इसी जहरीली गैस के दंडित व्यक्ति की मौत हो जाती है.

See also  सफ़रनामा ज़िन्दगी का।:- सफ़र माधुरी दीक्षित की ज़िन्दगी का।


ड्रेकुला और फ्रांस का खूंखार तरीका


15वीं शताब्दी में रोमानिया के वासलिया के राजा बने व्लाद थर्ड. बाद में उसने अपना नाम ड्रेकुला रख लिया. इतिहासकारों के मुताबिक युद्ध में ड्रेकुला पहले तुर्की के ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ हार गया. इसके बाद उसने दूसरी बार जंग की तैयारी शुरू की.


युद्ध में युद्धबंदियों को ड्रैकुला खूंखार तरीके से मृत्युदंड देता था. वो दंडित व्यक्तियों के सिर पर भाले मार देता था और भाले को उसी में छोड़ देता था. कई इतिहासकारों ने दावा गया है कि ड्रेकुला को खून पीने की भी आदत थी. 


फ्रांस के क्रांति के समय गिलेटिन से सजा देने को भी खूंखार माना जाता है. लुईस 16वां आंदोलनकारियों को गिलोटिन पर मरवाने का आदेश देता था. इसमें दंडित व्यक्तियों को पहले गिलोटिन पर सुलाया जाता था.


इसके बाद उसके गर्दन पर एक नुकीला ब्लेड नुमा हथियार गिरता था, जिससे उसका सिर अलग हो जाता था. मैक्सिमिलियन रोबेस्पियर जब सत्ता में आए तो उन्होंने भी इसे बरकरार रखा. लुईस 16वां को भी इसी तरीके से मौत दी गई. 


मैक्सिमिलियन रोबेस्पियर ने अपने वक्त में करीब 17 हजार लोगों को गिलोटिन पर लिटा कर मरवाने का हुक्म दिया था. बाद में फ्रांस की अदालत ने रोबेस्पियर को फांसी की सजा सुनाई थी. 

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button