जाने शतरंज खेल से जुड़े रोचक बाते

शतरंज  (Chess) के बारे में रोचक बातें

 शतरंज (चैस) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला एक बौद्धिक एवं मनोरंजक खेल है। किसी अज्ञात बुद्धि-शिरोमणि ने पाँचवीं-छठी सदी में यह खेल संसार के बुद्धिजीवियों को भेंट में दिया। समझा जाता है कि यह खेल मूलतः भारत का आविष्कार है, जिसका प्राचीन नाम था- ‘चतुरंग’

 शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ था।

 पहला लाइट और डार्क कलर वाला चेस बोर्ड 1090 में यूरोप में बनाया गया था।

 बोर्ड पर एक मैच में सबसे अधिक 5949 चालें हो सकती है।

 शतरंज के प्रथम चार चालों को 3,18,97,95,64,000 प्रकार से चला जा सकता हैं।

 “2nd World War” (1939 to 1945) के दौरान शतरंज के खिलाड़ियो ने कोड ब्रेकर की भूमिका निभाई थी।

 साल 1951 में एलन टयूरिंग ने पहला ऐसा “Computer” बनाया था जिसमे चेस खेली जा सकती थी।

 अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच पहला Chess गेम 9 जून, 1970 को खेला गया था। यह गेम ड्रा पर खत्म हुआ।

 1984 में खेले गए एक मैच में ब्रिटेन ने क्राउच को 43 बार चेक किया था जो अपने आप में एक “World Record” है।

 एरिक नोपार्ट ने 1985 में 68 घंटे में रिकॉर्ड 500 मैच खेले थे। सभी मुकाबले 10-10 मिनट के हुए।
 1987 में आनंद भारत के पहले ग्रैंड मास्टर बने। आनंद 2000 ,2007 ,2008 ,2010 और 2012 में विश्व चैंपियन रहे।

 2011 तक वर्ल्ड में 600 मिलियन लोग चेस खेलना जानते थे।

 एक शोध में पता चला है कि यूनिवर्स में जितने इलेक्ट्रॉन पार्टिकल हैं। उनसे ज्यादा चेस के खेल में संभावनाएं होती हैं। इलेक्ट्रॉन की लगभग संख्या 1079 होती है और चेस में संभावनाओंं की संख्या 10120 होती है।

See also  भारतीय किसान और कृषि के बारे में रोचक तथ्य

 अमेरिका के “सैमुअल रेशेवस्की” ने सभी महान शतरंज खिलाड़ियों को धूल चटा दी थी। रेशेवस्की ने जब यह कारनामा किया, तब उसकी उम्र सिर्फ आठ साल थी।

 दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब चेस के बारे में थी।

 कम्प्यूटर द्वारा किसी भी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर को पहली बार नवंबर,1988 हराया गया था। मैच कैलिफोर्निया में हुआ था।

 आज तक का सबसे लंबा खेल 269 मूव तक खेला गया है। यह 1989 में निकोलिक और आर्सोविक के बीच हुआ था। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में साल 1924 में पहली “मानवीय चेस” खेला गया। रूस में 20वीं शताब्दी के आसपास चेस काफी लोकप्रिय खेल हुआ करता था। इसलिए इस लोकप्रियता ने रूस को मानवीय चेस को ईजाद करने का विचार दिया।

 गैरी काॅस्पारोव सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन है। उन्होनें 22 साल 210 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

 शतरंज खेलना आमिर खान को भी पसंद है। वह धूम-3 की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ के साथ चेस खेलते थे। वे अक्सर हीरोइनों के साथ यह दिमाग वाला खेल खेलते हैं।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button