जाने एशिया महाद्वीप के बारे में रोचक तथ्य।

images 15

एशिया महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य।

 पूरी दुनिया की 30% धरती और 4 अरब लोगो के साथ एशिया सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप हैं.

 विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध का उदय यहीं एशिया में हुआ.

 पूरी दुनिया में उपजाए गए चावल का 90% तो एशिया में ही उपयोग कर लिया जाता हैं.

 एशिया के 2 अरब लोगो को शराब नही पचती क्योंकि उनमें इसके लिए जरूरी लिवर एन्जाइम नही होता.

 बंदरों के दिमाग को चीन, दक्षिण एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में बड़े चाव से खाया जाता हैं.

 प्रचलित धारणा के ठीक विपरीत अफ्रीका में कोई जंगली बाघ नहीं पाया जाता; ये बस एशिया में पाए जाते हैं.

 एशिया के सबसे अमीर आदमी Sir Ka-shing Li ने 15 साल में स्कूल छोड़ दिया था.

 नेपाल एशिया का पहला देश है जहाँ समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गई. यहां फांसी की सजा भी न दिए जाने का प्रावधान हैं.

 आधे एशिया, अफ्रीका तथा दो – तिहाई यूरोप के लोगों को हर साल TV लाइसेंस शुल्क अदा करना होता हैं.

 “चंगेज खाँ” ने एशिया और यूरोप के 4 करोड़ लोगो को मौत के घाट उतार दिया था.

 साल 2010 में एशिया में करीब 33 लाख लोग लखपति थे; उत्तरी अमेरिका के 34 लाख से कुछ ही कम.

 एशिया में ही विश्व का सबसे ऊँचा बिंदु माऊंट एवरेस्ट तथा सबसे गहरा बिंदु मृत सागर मौजूद हैं.

 दुनिया की दस सबसे ऊँची इमारतों में से नौ एशिया में हैं.

 एशिया में ही दुनिया का सबसे ज्यादा समाचार पत्र पढ़ने वाला देश हैं.

See also  डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुडी रोचक बातें WWE Ke Baare Me Rochak Jaankari.

 एशिया में कुल 110 करोड़ हिन्दू हैं; यानि हर चौथा आदमी हिन्दू हैं.

 एशिया का सबसे छोटा देश हिंद महासागर में भारत के नज़दीक बसा मालदीव हैं.

 एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप.

.एशिया के लोगों ने ही दुनिया को लिखने की कला दी हैं.

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button