डिप्रेशन का मेडिकल ट्रीटमेंट एवं घरेलू नुस्खे Depression treatment and home remedies

डिप्रेशन का मेडिकल ट्रीटमेंट एवं घरेलू नुस्खे Depression treatment and home remedies
 डिप्रेशन का मेडिकल ट्रीटमेंट एवं घरेलू नुस्खे Depression treatment and home remedies


डिप्रेशन (Depression) से छुटकारा पाना बहुत ज़रूरी है। इस स्टेट में पहुंचने से बचने के लिए बेहतर होगा कि तनाव के समय में आप अपने करीबियों से बातें करें, जोक्स सुनें, कॉमेडी मूवीज़ देखें, घर से बाहर निकलें, अकेले न रहें और मधुर संगीत सुनें। आप चाहें तो किताबें भी पढ़ सकते हैं या कोई भी क्रिएटिव या अपनी पसंद का काम करें।

(toc)

डिप्रेशन का मेडिकल ट्रीटमेंट- Depression treatment

दवाएं 

डिप्रेशन के इलाज के लिए ज्यादातर डॉक्टर एंटी डिप्रेसेंट्स (Antidepressants), एंटीएंग्जाइटी (Antianxiety) या एंटीसाइकोटिक (Antipsychotic) दवाओं के सेवन की सलाह देते हैं। डिप्रेशन (Depression) के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हर दवा के अपने फायदे और नुकसान हैं। इसीलिए इन दवाओं का सेवन कभी भी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। 

साइकोथेरेपी

साइकोपैथ से बात करके आप निगेटिव भावनाओं को खुद से दूर रखने की स्किल्स सीख सकते हैं। आप परिवार और ग्रुप थेरेपी सेशन में शामिल होकर भी इलाज करवा सकते हैं।  

लाइट थेरेपी

सफेद रंग की रोशनी में खुद को रखने भर से आप न सिर्फ अपने मूड को अच्छा कर सकते हैं, बल्कि डिप्रेशन (Depression) के लक्षणों से भी राहत पा सकते हैं। यह थेरेपी आमतौर पर सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल की जाती है। इसे अब मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर विद सीजनल पैटर्न (Major Depressive Disorder With Seasonal Pattern) कहा जाता है। 

See also  एसिडिटी (Acidity) के कारण, पहचान एवं घरेलु इलाज।

आप चाहें तो अपने डॉक्टर से एक्युपंक्चर या दवाओं के बारे में बात कर सकते हैं। किसी भी तरह की दवा या थेरेपी शुरू करने से पहले डॉक्टर से राय ज़रूर लें। दरअसल, कई बार हमारे द्वारा खाए गए सप्लीमेंट दवाओं के साथ मिलकर नकारात्मक असर दिखाते हैं। इससे डिप्रेशन (Depression) ठीक होने की बजाय और गंभीर हो जाता है या फिर दवाओं के असर को कमजोर भी कर देता है।

(ads)

डिप्रेशन के घरेलू नुस्खे – Home Remedies for Depression

अगर आप डॉक्टर, साइकिएट्रिस्ट या काउंसलर के पास जाने में हिचकिचा रहे हैं और आपको लगता है कि यह बेहद मामूली डिप्रेशन है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आज़मा सकते हैं। कई अन्य बीमारियों की तरह डिप्रेशन का भी घरेलू इलाज मुमकिन है।

एक्सरसाइज 

हफ्ते में 3 से 5 दिन 30 मिनट तक कसरत करने का लक्ष्य रखें। एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन्स का उत्पादन बढ़ जाता है। ये वो हॉर्मोन हैं, जो आपके मूड को ठीक रखने में मदद करते हैं। आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

अल्कोहल और ड्रग्स के सेवन से बचें 

शराब पीने या ड्रग्स लेने से आप थोड़ी देर के लिए बेहतर महसूस कर सकते हैं। हालांकि, लंबे वक्त में शरीर पर इनका निगेटिव प्रभाव ही पड़ता है। ये चीजें मिलकर आपके डिप्रेशन (Depression) और एंग्जाइटी के लक्षणों को और खराब कर सकती हैं। 

ना कहना भी सीखें

अगर आप बेचैनी महसूस करेंगे तो ये एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को और ज्यादा खराब कर सकता है। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच सीमाएं तय कीजिए। इससे आप कुछ ही दिन में बेहतर महसूस करना शुरू कर देंगे।

See also  अरोमा थेरेपी (Aromatherapy) क्या होता है?

डिप्रेशन से कैसे बचें

आप खुद का ख्याल रखकर भी डिप्रेशन (Depression) के लक्षणों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप ऐसा करें-

1. ढेर सारी नींद लें

2. हेल्दी डाइट लें

3. निगेटिव लोगों से दूर रहें

4. आनंद देने वाले कामों में हिस्सा लें

डिप्रेशन (Depression) कब तक रहता है

डिप्रेशन के होने की कोई निश्चित अवधि नहीं है। कुछ लोग सालों तक अवसाद से ग्रस्त रह सकते हैं तो कुछ लोग कुछ दिनों में ही ठीक हो सकते हैं। आमतौर पर अगर दो या तीन महीने तक डिप्रेशन ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर या काउंसलर से राय ले लेनी चाहिए।

डिप्रेशन (Depression) में क्या खाना चाहिए

डिप्रेशन में खान-पान का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। जंक फूड के बजाय ज्यादा से ज्यादा घर का बना खाना खाएं। ऐसे में तला-भुना खाने के बजाय हरी पत्तेदार सब्जियांं खानी चाहिए। कुछ लोगों को डार्क चॉकलेट खाने से भी काफी हद तक राहत मिलती है। आपको एंटी डिप्रेसेंट फूड्य या ऐसे खान-पान पर ध्यान देना चाहिए, जिन्हें खा-पी कर आपको खुशी मिलती हो।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button