16 Amazing Facts of Earthquake – भूकंप के बारे में 16 रोचक जानकारी।

16 Amazing Facts of Earthquake - भूकंप के बारे में 16 रोचक जानकारी।
 16 Amazing Facts of Earthquake – भूकंप के बारे में 16 रोचक जानकारी।

Earthquake – पृथ्वी की ऊपरी सतह के हिलने को भूकंप कहते है और यह केवल टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने के कारण ही नही आते ब्लकि ज्वालामुखी विस्फोट, परमाणु धमाके और खदानों की खुदाई आदि भी इसका कारण बनते हैं।
पेश हैं Earthquake भूकंपों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

Earthquake भूकंप

1. पृथ्वी पर हर साल लगभग 5 लाख Earthquake भूकंप आते है जिनमें से 1 लाख ही महसूस किए जा सकते है और सिर्फ 100 भुकंप ही ऐसे होते है जो तबाही मचाते हैं।

2. भुकंपों की वजह से हर साल 8 हज़ार लोग मारे जाते है और उससे गई गुणा ज्यादा लोग घायल होते हैं।
3. सन 1960 में चिली में आए Earthquake भूकम्प को आधुनिक युग का सबसे तेज़ भूकंप माना जाता है जिसकी तीव्रता 9.5 थी।
4. साल 2011 में जापान में आए Earthquake भूकंप के कारण पृथ्वी के घूमने की गति 1.8 माइक्रोसैंकेड तेज़ हो गई थी। (एक माइक्रोसैंकेड, एक सैकेंड का 10लाखवां हिस्सा होता है।)
5. 1811 में एक जबरदस्त भुचाल के कारण Mississippi(उत्तरी अमरीका) नाम की नदी उल्टी दिशा में बहने लगी थी।
6. साल 2015 में नेपाल में आने वाले Earthquake भूकंप के कारण माऊंटएवरेस्ट एक इंच (2.5 सेंटीमीटर) नीचे धस गया था।
7. वर्ष 1201 में इराक, सीरीया और ईरान में आए भूकंप को इतिहास का सबसे जानलेना भूकंप माना जाता है जिसमें करीब 14 लाख लोग मारे गए थे।
8. किसी औसत Earthquake भूकंप के झटके एक मिनट तक महसूस किए जाते हैं।
9. हिंदू मान्यताओं के अनुसार पृथ्वी एक कछुए की पीठ पर खड़े आठ हाथियों पर टिकी है और यह कछुआ भी एक सांप के फन पर संतुलन बनाए खड़ा है। जब इनमें से कोई जानवर हिलता है तब धरती के कंपित होने के कारण भूकंप आता है।
10. एक जापानी किंवदंती के अनुसार भूकम्प के लिए धरती के अंदर रहने वाली मांजू नामक विशाल मछली जिम्मेदार हैं।
11. प्राचीन ग्रीक मिथकों के अनुसार भुकंपों का कारण समुंद्र का देवता पोसाइडन है। जब उसे गुस्सा आता है तो वह अपने त्रिशूल से पृथ्वी को हिलाता है जिसके कारण भूकंप आते हैं।
12. किसी भूकंप का सबसे पुराना लिखित प्रमाण 1831 ईसापूर्व यानि लगभग 3800 साल पहले का मिलता है जो चीन में आया था।
13. पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में दक्षिणी गोलार्ध के मुकाबले ज्यादा Earthquake भुकंप आते हैं।
14. विश्व के 90 प्रतीशत भूकंप प्रशात महासागर और उससे जुड़े क्षेत्रों में आते हैं।
15. एक औसत Earthquake भुकंप सन 1945 में हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से भी 100 गुणा ज्यादा उर्जा पैदा करता है।
16. चाँद पर आने वाले भुकंपों को ‘MoonQuake’ कहा जाता है, पर यह काफी कमज़ोर तीव्रता के होते है।

See also  नींद से जुड़ी रोचक बातें
सन 1900 के बाद आए 5 सबसे बड़े भूकंप
  • चिल्ली (1960) 9.5
  • अलास्का (1964) 9.2
  • इंडोनेशिया (2004) 9.1
  • जापान (2011) 9.0
  • रूस (1952) 9.0

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button