Tech News

आपकी हर गतिविधि पर रहती है Google की नज़र। आपकी हर Activity को Save करता है गूगल।

आपकी हर गतिविधि पर रहती है Google की नज़र। आपकी हर Activity को Save करता है गूगल।
आपकी हर गतिविधि पर रहती है Google की नज़र। आपकी हर Activity को Save करता है गूगल।

आप रोज गूगल की कई वेब सेवाओं का प्रयोग करते है, जैसे गूगल सर्च, गूगल क्रोम ब्राउज़र, गूगल मैप, यूट्यूब, एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, हिंदी कीबोर्ड इत्यादि।

(toc)

इन सेवाओं का प्रयोग करने के दौरान GOOGLE हमारे बारे में बहुत सी जानकारियां और सूचनाएं हासिल करता है और उनको सहेज कर रखता है, जिनके प्रयोग से गूगल हमें हमारे लिए अनुकूल सेवाएं और जानकारियां उपलब्ध करवाता है।

यहाँ देखें GOOGLE हमारे बारे में क्या क्या जानता है?


1. अभी तक GOOGLE में जो जो खोजा है:

आपने अभी तक जो कुछ भी GOOGLE में लिख कर खोजा है, वे सभी कीवर्ड और वाक्य गूगल में स्टोर रहते है, उनको आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है, (ये सिर्फ आपको ही दिखाई देगा, किसी और को नहीं और उनको देखने के लिए आपको अपने GOOGLE अकाउंट में लोगिन करना होगा)

https://history.google.com/history/

2. गूगल की सेवाओं पर आपकी सभी गतिविधियाँ

आपने GOOGLE की अलग अलग सेवाओं में अपने गूगल अकाउंट से लोगिन करके जो कुछ भी किया है, उसका पूरा रिकॉर्ड आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:
https://myactivity.google.com/myactivity

3. आपके द्वारा गूगल पर दी गयी व्यक्तिगत जानकारियां

आपने गूगल खाते बनाते समय या बाद में प्रयोग करते समय जो भी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे मोबाइल नंबर, जन्म दिन इत्यादि गूगल पर दी है, उन्हें निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:
https://myaccount.google.com/privacy?pli=1#personalinfo

4. किन किन मोबाइल, टेबलेट और कंप्यूटर से गूगल पर लोगिन किया है

See also  विडियो गाने को कन्वर्ट करे VLC प्लेयर से।

आपने अभी तक जिन जिन भी मोबाइल, टेबलेट या कंप्यूटर से गूगल खाते का प्रयोग किया है, उनकी जानकारी आप निम्न लिंक पर प्राप्त कर सकते है:

https://security.google.com/settings/security/activity

इस लिंक गूगल यह भी दिखायेगा कि आपने इन पर अंतिम बार लोगिन कब किया है।

5. क्रोम या एंड्राइड पर जो भी लोगिन पासवर्ड सेव किये है

क्या आपने कंप्यूटर या एंड्राइड मोबाइल पर किसी भी वेबसाइट पर लोगिन करते समय अपनायूजर नाम और पासवर्ड क्रोम ब्राउज़र में सेव किया है, उनको आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:

(ads)

https://passwords.google.com/

6. किन किन वेबसाइट को गूगल खाते के प्रयोग की स्वीकृति दी हुई है?

हम बहुत सी वेबसाइट पर गूगल के माध्यम से लोगिन करते है, ऐसा करते समय हम उस वेबसाइट को अपने गूगल अकाउंट से जुडी जानकारियां और पावर साझा करते है।
इनकी पूरी सूची निम्न लिंक पर देख सकते है:

https://myaccount.google.com/security#connectedapps

7. आप किन किन स्थानों पर गए हैं – लोकेशन हिस्ट्री

गूगल सेवाओं के प्रयोग के दौरान हम गूगल को अपनी लोकेशन जानने की इजाजत देते है, अभी तक हम किस किस स्थान कर गए है, उन स्थानों और हमारे रास्तों की पूरी जानकारी और अपनी लोकेशन हिस्ट्री आप निम्न गूगल लिंक के माध्यम से जान सकते है:

https://www.google.com/maps/timeline

8. गूगल की किन किन सेवाओं का प्रयोग किया और उनसे जुडी जानकारियां

गूगल डैशबोर्ड के निम्न लिंक से आप यह जान सकते है कि आप कौन कौन सी गूगल सेवाओं का प्रयोग कर रहे है। यहाँ आप उन सेवाओं से जुडी सेटिंग बदल सकते है और जानकारियां हासिल कर सकते है।
इसके लिए निम्न लिंक पर जाएँ:

https://www.google.com/settings/dashboard

See also  Tricks:-वेबसाइट का शार्टकट डेस्‍कटॉप पर बनायें।

9. आपने ओके गूगल और वॉइस कमांड से क्या क्या बोला

आपने गूगल को ओके गूगल या गूगल पर बोल कर जो कुछ भी इनपुट दिया है, उसकी पूरी रिकॉर्डिंग आप निम्न लिंक पर सुन सकते है:

https://history.google.com/history/audio

10. अभी तक यूट्यूब पर क्या क्या लिख कर खोजा है;

आपने गूगल की वीडियो सेवा यूट्यूब पर अपने पसंद के वीडियो खोजने के लिए जो कुछ भी लिख कर खोजा है, उसकी पूरी सूची निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हो:

https://history.google.com/history/youtube/search

11. यूट्यूब पर अब तक कौन कौन से वीडियो देखे है:

यूट्यूब पर गूगल से लोगिन पर आपके अभी तक देखे गए सभी वीडियो की सूची देखने के लिए निम्न लिंक पर जाएँ:

https://history.google.com/history/youtube/watch

12. आपने कितने गूगल स्टोरेज का प्रयोग कर रहे है

जब भी आप जीमेल, GOOGLE फोटो और अन्य GOOGLE सेवाओं का प्रयोग कर रहे होते हो, आपको इंटरनेट पर 15 GB का मेमोरी स्पेस मुफ्त में मिलता है। यदि आप देखना चाहते हो की आपका कितना मेमोरी अभी तक बचा है, तो निम्न लिंक पर क्लिक करें:

https://myaccount.google.com/preferences#storage

13. आपको किन किन विषयों में रूचि है

गूगल आपको सटीक और लक्षित विज्ञापन दिखाने के लिए आपके गूगल खोज और अन्य गतिविधियों के आधार पर आपकी रूचि जानने की कोशिश करता रहता है, निम्न लिंक से देखें कि गूगल आपकी रुचियों के बारे में क्या जानकारी एकत्र कर चूका है:

https://www.google.com/settings/ads/authenticated

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button