Helth Tips:- महिलाओं में पेट कम करने के टिप्स

images 47

कब्ज दूर करें
कम से कम फाइबर और तरल पदार्थ का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में फाइबर के स्रोतों जैसे दाले, नट्स, बीज, हरी सब्जियां और फल आदि को शामिल करें। फाइबर आपकी पाचन-क्रिया को दुरुस्‍त बनाये रखने में मदद करता है। इसके साथ ही दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानीजरूर पियें और व्‍यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्‍सा बनायें।

फूड एलर्जी से बचें
कई बार लोग निश्चित खाद्य पदार्थ से एलर्जी को समझ नहीं पाते हैं जिसकी वजह से गैस और सूजन की समस्या होती है। ऐसे में डॉक्टर से संपंर्क करें। ज्यादातर लोग खुद ही इसकी जांच करके अपने आहार से स्वस्थ पदार्थों को निकाल देते हैं। अगर आपको फूड एलर्जी की समस्या लग रही है तो डॉक्टर से टेस्ट के लिए कहें।

जल्दी में खाना ना खाएं
खाने को अच्छे से पचाने के लिए जरूरी है कि चबा-चबा कर खाया जाए। खाने को अच्छे से ना चबाने से शरीर के अंदर हवा चली जाती है जिससे पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने आहार को धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं इससे आप खाने को अच्छे से इंन्जाय कर पाएंगे और आपको देर तक पेट के भरे होने का एहसास होगा।

कार्बानेटेड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स या अन्य कोई भी ड्रिंक पेट में सूजन का कारण हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। अगर आप चाहें तो नींबू पानी भी ले सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी, पिपरामिंट टी भी पेट की सूजन को कम करती है।

See also  क्यों नहीं हो पा रही हैं आप गर्भवती। बाँझपन को ऐसे करे दूर।

शुगर फ्री आहार
अत्यधिक मीठे का सेवन से पेट में सूजन की समस्या होती है। इसलिए बहुत ज्यादा मीठा आहार या पेय लेने से बचना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो दिन भर में दो या तीन बार कृत्रिम मीठा आहार ले सकते हैं।

च्वूइंग गम कम खाएं
च्वूइंग गम खाने से शरीर में हवा का प्रवेश होता है जो सूजन का कारण हो सकता है। अगर आप च्वूइंग गम खाने की आदत है तो टॉफी ले सकते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर स्नैक जैसे फल, सब्जियां ले सकते हैं।

सोडियम कम लें
हाई प्रोस्सेड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर की मात्रा कम होती है जो पेट में भारीपन और सूजन का कारण हो सकता है। जब भी डिब्बाबंद आहार या प्रोस्सेड आहार ले तो सोडियम की मात्रा जांच लें। 500 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नुकसानदेह होता है।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button