फोटोशॉप में फाइल कैसे खोलते है। How to open file in Photoshop?

images 12

फोटोशॉप में फाइल खोलना (Opening a File) !
Photoshop में आप एक साथ कितनी भी चित्र फाइलों को खोल सकते है , यदि आपके कंप्यूटर की RAM का आकार उन्हें सँभालने के लिए पर्याप्त हो ! यदि फाइल का फॉर्मेट .psd अर्थात फोटोशॉप का अपना फॉर्मेट है तो आप उसके आइकॉन को डबल –क्लिक करके ही फाइल को खोल सकते है ! ऐसा करते ही फोटोशॉप शुरु हो जायेगा और वह फाइल खुल जाएगी ! किसी अन्य फॉर्मेट की फाइल को फोटोशॉप में खोलने के लिए निम्न कार्य कीजीए-
1. File मेनू में Open…. आदेश दीजिए या फिर कण्ट्रोल के साथ O (Ctrl+O) बटन दबाएँ ! इससे आपकी स्क्रीन पर निचे दिए गए चित्र की तरह ‘Open’ का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा !
2. इसके Look in ड्राप-डाउन लिस्ट बॉक्स में उस ड्राइव और फोल्डर का नाम चुनिए जिसमे वह फाइल है जिसको आप फोटोशॉप में खोलना चाहते हैं ! इससे उस फोल्डर में उपलब्ध ऐसी चित्रफाइलों के नाम बिच के खाली भाग में दिखाई देंगे जिन्हें आप फोटोशॉप में खोल सकते हैं !

3. बीच के भाग में उस फाइल के नाम को क्लिक करके चुनिए ! ऐसा करने पर प्राय: उस चित्र फाइल का प्रिव्यू निचे के भाग में दिखाई देता है !

4. Open बटन को क्लिक कीजिए ! इससे वह चित्र फोटोशॉप में खुल जाएगी !

See also  फोटोशॉप के सभी कीबोर्ड शॉर्टकट कि लिस्ट। काम बनाये आसान।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button