Tech News

HP ने लॉन्‍च किया ‘चलता-फ‍िरता’ Computer HP Envy Move, जहां जाएं साथ ले जाएं!

HP ने लॉन्‍च किया ‘चलता-फ‍िरता’ कंप्‍यूटर HP Envy Move, जहां जाएं साथ ले जाएं!
HP ने लॉन्‍च किया ‘चलता-फ‍िरता’ कंप्‍यूटर HP Envy Move, जहां जाएं साथ ले जाएं! 

 

HP ने भारत में एक नया पोर्टेबल PC पेश किया है। आसान भाषा में कहें तो एक ऐसा कंप्‍यूटर जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। कंपनी ने इसे HP Envy Move कहा है। लोग इसे अपने साथ लेकर चल सकते हैं। 

(toc)

HP Envy Move की सबसे बड़ी खूबी है कि इसके साथ अलग से मॉनिटर नहीं चाहिए। हालांकि इसका वजन 4.1 किलो है, बावजूद बनावट ऐसी है कि ब्रीफकेस की तरह हाथ में पकड़ा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां और दाम। 

(ads)

 

HP Envy Move Price in India 

HP Envy Move को भारत में 124,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इसे एचपी के ऑनलाइन वेब स्‍टोर से लिया जा सकता है। HP Envy Move को पिछले साल अमेरिका में लॉन्‍च किया गया था। माना जा रहा है कि उसी मॉडल को अब भारत में लाया गया है। 
 

HP Envy Move features 

HP Envy Move में 23.8 इंच का टच डिस्‍प्‍ले है। यह 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस पीसी में इंटेल की 13वीं जेनरेशन का i5 (i5-1335U) प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ इंटेल के UHD ग्राफ‍िक्‍स भी इंटीग्रेट किए गए हैं। 

(ads)

HP Envy Move में 16GB तक LPDDR5X RAM है और 1TB PCIe NVMe M.2 SSD स्‍टोरेज है। यह विंडोज 11 OS पर चलता है और 5W के डुअल स्‍पीकर सेटअप से लैस है। इस डेस्‍कटॉप में 90Wh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह 4 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो HP Envy Move में  USB Type-A, एक USB Type-C/Display पोर्ट 1.4a दिए गए हैं। एक HDMI-in 1.4b पोर्ट भी है। 

HP Envy Move में 5 मेगापिक्‍सल का आईआर वेबकैम लगाया गया है। इसके साथ ब्‍लूटूथ कीबोर्ड भी अटैच आता है।
See also  जानें: mobile document editor के फीचर्स का इस्तेमाल

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button