NDA क्या है? कैसे करे NDA (Indian Armed Forces) के प्रवेश परीक्षा कि तयारी।

20170227 194759

कैसे करें एन डी ए (NDA) प्रवेश परीक्षा की तैयारी ?

क्या है NDA

एनडीए इंडिया आर्मड फोर्स (Indian Armed Forces) संयुक्त सेवाओं की अकादमी है। यहां पर थल सेना(Army), जल(Navy) तथा वायु सेना(Air Force) के कैडेट्स को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। एक बार कैडेट्स अपने एनडीए (NDA) के कार्यक्रम को पूरा कर लेता है तो उसे उसके द्वारा चुनी गई अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाता है। आर्मी कैडेट्स को भारतीय सेना अकादमी (IMA) देहरादून, वायु सेना के कैडेट्स को एयर फोर्स एसोसिएशन (AFA) हैदराबाद, नौ सेना के कैडेट्स को इंडियन नेवल अकादमी (INA) केरल भेजा जाता है।

एनडीए की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यह परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा ली जाती है।

योग्यताएं एवं मापदंड (Elegibility Criteria):

1). राष्ट्रीयता:-

  • भाग्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए (या)
  • भूटान से तालुक रखने वाला (या)
  • नेपाल से तालुक रखने वाला (या)
  • तिब्बतियन शरणार्थी जो कि भारत में पहली जनवरी 1962 से पहले स्थायी रूप से वसने के इरादें से आए हों।

इनमें से (2,3,4,5) क्रम के लोगों के योग्यता प्रमाण पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे।

जो भाग्यार्थी नेपाल के गोरखा वर्ग से संबंधित हैं उनके योग्यता प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
2). आयु सीमा:- भाग्यार्थी की आयु साढ़े 16 से 19 वर्ष तक होनी चाहिए
3). वैवाहिक स्टेटस :- (अविवाहित) अगर कोई भाग्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान शादी कर लेता है तो उसे सेवा से निकाल दिया जाता है और उसे सरकार को उसके उपर खर्च किया गया पूरा धन लौटाना पड़ता है।
4). शैक्षणिक योग्यता:- Army में जाने के लिए भाग्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 पास होना चाहिए। Navy और Airforce में जाने के लिए भाग्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 में Physics and Mathematics के साथ पास होना चाहिए।

5). प्रशिकक्ष की अवधि:-
  • तीन साल एनडीए में और एक साल आईएमए में (अर्मी कैडेट्स)
  • तीन साल एनडीए में और एक साल Navel अकादमी में (Naval कैडेट्स)
  • तीन साल एनडीए में और डेढ़ साल एएफए हैदराबाद में (AF कैडेट्स)
  • कैसे करें आवेदन :

    अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन कर सकता है, पूरी ऑनलाइन आवेदन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो लॉग ऑन करें।

    www.upsconline.nic.in

See also  आईटीआई कोर्स क्या है कैसे करे? - ITI Course Kaise Kare?

परीक्षा की तारीख और अनुसूची:

NDA परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है
1).परीक्षा की अधिसूचना सितंबर – अक्टूबर और मई-जून में जारी की जाती हैं
2). इसकी परीक्षा मार्च- अप्रैल और अगस्त- सितम्बर मैं करवाई जाती हैं

परीक्षा का प्रारूप (Paper Pattern):

1). लिखित परीक्षा
2). Intelligence & Personality Test
1). लिखित परीक्षा:- लिखित परीक्षा दो भागों में विभाजित की जाती हैं । जिस में गणित 300 अंको की होती हैं । और जनरल एबिलिटी 600 अंको की होती हैं । हर परीक्षा 2 से 2 :30 घंटे की होती हैं । सभी question objective पर्कार के होते हैं । हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भाषाओं में दिए जाते हैं |General Abilty के अंदर अंग्रेजीऔर सामान्य ज्ञान के क्वेश्चन पूछी जाते हैं , जिस में से 200 question अंग्रेजी तथा 400 question सामान्य ज्ञान के पूछे जाते हैं ।
 2). Intelligence & Personality Test :- इस परीक्षा के दौरान विध्यार्थी की Personality, Intelligence और मानसिक योगता को जांचा जाता हैं । इस टेस्ट में (group dicussion ) समूह चर्चा और टीम वर्क और mental ability एक परिक्षण के दोवारा की जाती हैं ।

Preparation Tips:

1). अपना धयान पढ़ाई की तरफ केंद्रित करे । 

2). अपनी तैयारी के लिए एक साप्ताहिक कार्यक्रम तैयार करे अपने विषयों को उसमें शामिल करें । 
3). अपनी बेसिक तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों का उपयोग करे ताकि आपको समझने में आसानी हों ।
 4). हमे 12 वीं कक्षा की पुस्तकों गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान तथा और जीवविज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, और अर्थशास्त्र की दसवीं कक्षा की पुस्तकों की तैयारी करनी चाहिए । 
5). आपकी गणना क्षमता भी ठीक होनी चाहिए जितनी अछी आपकी गणना क्षमता होगी उतनी जल्दी ही आप अपना सवाल जल्दी कर पाएंगे । 
6). महत्वपूर्ण गणित के सवालों को हल करने और फॉर्मूलों को करने के लिए एक खाली पेपर अपने पास ज़रूर रखें। 
7). व्याकरण और शब्दावली पर फोकस रखने के लिए Wren और मार्टिन व्याकरण की किताब एक अच्छा विकल्प है। 
8). शब्दावली एक दिन में नहीं बढ़ाई जा सकती, अपनी बोलने की क्षमता को बढ़ाने के लिए और अधिक कठिन सामग्री पढ़ने की कोशिश करे और अपने सामने बैठे हुए इंसान को सुनाये ताकि वो आपकी गलतियां आपको बता सके । 
9). शब्दावली को ठीक करने का उदेश्य समानार्थी शब्द और विभिन्न आम समानार्थी शब्दों को समझने में मदद करने के माध्यम से तैयार करने के लिए कहा जाता है। 
10). NDA के लिए के लिए specific पुस्तको का प्रयोग करें । 
11). भौतिकी विषयों और अवधारणाओं को भी समझें और practical के साथ भौतिक विज्ञान के विषयों पर फोकस भी करें ।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button