Tech News

आधार कार्ड खो। जाने पर online कैसे download करे। (How to Download E-Aadhaar Card online)

Y2wHRcZJxVlgtjY2m3MeJtvu29bxnwKsB5a2xTIiNph3aHbUuxMxe3syUDqu0isfbZPAtRKwNBPnnlkE7ZgCFKm FXMSEMODAkLj253Dw512 h288 nc

अगर आपने अपना आधार कार्ड खो दिया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आप इसकी डिजिटल कॉपी फिर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास यह भी नहीं है तो इसे भी ऑनलाइन जाना जा सकता है।

12 अंकों वाला यह सरकारी आइडेंटिफिकेशन नंबर अनिवार्य तो नहीं है, लेकिन यह ज्यादातर सरकारी कागजातों में पहचान पत्र के तौर पर काम आता है। हाल के दिनों में कुछ सरकारी संस्थानों में तो इसे अनिवार्य भी कर दिया गया है। आधार कार्ड को भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)द्वारा जारी किया जाता है।

आधार कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध होती है जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसी सुविधा किसी और पहचान पत्र के साथ नहीं है। दूसरी खासियत यह है कि डिजिटल कॉपी भी ऑरिजनल कार्ड की तरह सभी जगह पर मान्य होता है। अगर आपने अपना कार्ड खो दिया है और आपको नई की जरूरत है, या फिर आपको डिजिटल कॉपी की चाहिए ताकि किसी भी ऑनलाइन फॉर्म के साथ इसे जमा किया जा सके। आपकी इन जरूरतों का समाधान है UIDAI की वेबसाइट पर।


आधार कार्ड बनवाना तो मुफ्त है ही और इसकी डिजिटल कॉपी निकालना भी। इसके आपको यह करना होगा।

अपना UID नंबर जानें
आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको UID नंबर या इनरॉलमेंट नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मिल चुकी है तो उसपर लिखे नंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर लिखकर रख लें। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है तो इनरोलमेंट आईडी जानने के लिए इनरोलमेंट फॉर्म को तलाशें। अगर आपके पास इन सबमें कुछ भी नहीं है तो आपको सबसे पहले इसे तलाशना होगा। आपको यह करने की जरूरत है:

See also  facebook पर अलग Style में अपना स्टेटस अपडेट करें।

1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।

2. सुनिश्चित करें कि सक्रीन के टॉप पर बने ऑप्शन में से Aadhaar No (UID) को चुना गया है।

3. अपना पूरा नाम टाइप करें, जैसा कि आपके आधार कार्ड पर प्रिंटेड है।

4. इमेल आईडी या फोन नंबर में से एक को टाइप करें। ध्यान रहे कि ये डिटेल आपके आधार कार्ड के डिटेल से अलग ना हों।

5. इमेज में दिखने वाले कैरेक्टर्स को Enter the Security Code के ऊपर बने बॉक्स में टाइप करें।

6. OTP पाने के लिए क्लिक करें।

7. वन टाइम पासवर्ड आपके ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर पर भेज दिया जाएगा। Enter OTP बॉक्स में पासवर्ड डालें

8. Verify OTP पर क्लिक करें।

9. अब आपका आधार नंबर एसएमएस या ईमेल के जरिए आपको मिल जाएगा।


अपना आधार कार्ड पाएं
UID नंबर मिलने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपने आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है।

1. UIDAI की वेबसाइट पर e-Aadhaar पेज पर जाएं।

2. इसके बाद I have के बगल में Aadhaar सेलेक्ट करें।
3. अपना आधार नंबर एंटर करें। पूरा नाम और अपने घर का पिन कोड भी डालें।

4. Enter above Image Text बॉक्स में ऊपर दिख रहे टेक्स्ट को टाइप करें।

5. Get One Time Password पर क्लिक करें।

6. अगर आप पॉप-अप बॉक्स में कंफर्म पर क्लिक करते हैं तो यह वन-टाइम पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। आप चाहें तो Cancel पर क्लिक करके इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।

See also  Trick:- आपकी गैरमौजूदगी में आपका कंप्यूटर कब ऑफ हुआ कब ऑन जानिये।

7. Enter OTP के बगल वाले बॉक्स में पासवर्ड डालें।

8. Validate & Download पर क्लिक करें।

अब आपका आधार कार्ड PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। इसका पासवर्ड आपके घर के पते का पिन कोड है। आप इस फाइल का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह पूरी तरह से मान्य आधार कार्ड है।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button