Tech News

मोबाइल रिपेयरिंग में लगनेवाले आवश्यक Tools (Mobile Repairing Tools)

PhotoText 1475909232707
  
  दोस्तों आज मैं आपको मोबाइल रिपेयरिंग में लगने वाले आवश्यक टूल की जानकारी दूँगा। मोबाइल रिपेयरिंग में कौन-कौन से टूल्स और उसका कहाँ ज़रूरत होता है इस बारे में मैं आपको बताऊंगा।. Hindi Tech News पर आप सबका स्वागत है। मैं हूँ बृजेश यादव (Brijesh Yadav) step by step Tools को देखे और जाने उसके प्रयोग के बारे में।

नोट:- Latest post के लिए हमारा फेसबुक पेज ज़रूर Like करे।

PhotoText 1475906484575

Vibrator Machine

वायब्रेटर मशीन का इस्तेमाल PCB को साफ करने के लिये किया जाता है। 

PhotoText 1475906417881

PPD

PPD का इस्तेमाल BGA IC को Reball करने के लिये किया जाता है।

 
PhotoText 1475906373099

Flasher Box

सभी मोबाइल के लिये अलग अलग प्रकार के  Flasher Box जैसे ( Jaff, Spiderman, ATF Box, Z3X Flasher box)  इस्तेमाल किये जाते है। Flasher Box की  मदद से हम मोबाइल की कई समस्याओं को ठीक कर सकते है।

PhotoText 1475906336577

 AC DC Power Machine

AC DC Power Machine का इस्तेमाल  बैटरी चैक करने के लिये और बिना बैटरी के मोबाइल को ऑन करके देखने के लिये किया जाता है।

PhotoText 1475906282666

Jumper Wire

इस Jumper Wire का इस्तेमाल मोबाइल मे Internal Tracks कट जाने पर किया जाता है। इस Jumper Wire के इस्तेमाल से Jumper लगाया जाता है। यह कॉपर का बना हुआ पतला Insulated तार होता है।

See also  How to renew passport? - पासपोर्ट का नवीनीकरण (Renewal) कैसे करें?

 
PhotoText 1475906230302

डीसोल्डर वायर

डीसोल्डर वायर का इस्तेमाल  PCB पर लगे अतिरिक्त सोल्डर को हटाने के लिये किया जाता  हैं।

PhotoText 1475906130555

Multi Meter

Multi Meter के इस्तेमाल से मोबाइल के  सभी  इलेक्ट्रानिक्स पार्टस की चेकिंग की जा सकती है।

 
PhotoText 1475906996703

Hot एयर मशीन

Hot एयर मशीन को  SMD Hot Air Rework Station भी कहा जाता है. Printed Circuit Bord (PCB) मे लगी हुई कम्पोनेन्ट IC, BGA IC, Connectors, आदि पार्ट्स को निकालने लगाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस मशीन में हवा एवं तापमान (Temprature) को कम ज्यादा करने के लिए बटन दिये हैं जिसके द्वारा हम आवश्यकतानुसार Temprature सेट कर सकते हैं।

PhotoText 1475906960878

DC Solder आयरन (Micro Solder)

छोटे कार्य के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है जैसे  रींगर की वायर,माइक, स्पीकर sold करना, DC Solder आयरन से हम (LED)  निकालके वापीस लगा भी सकते है।

PhotoText 1475906928063

25 Watt आयरन

25 Watt आयरन का  इस्तेमाल सोल्डींग और डिसोल्डींग के लिए करते है

PhotoText 1475906796322


सोल्डींग पेस्ट फ्लक्स

अच्छी गुणवत्ता की सोल्डींग करने के लिये सोल्डींग फ्लक्स / पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

PhotoText 1475906753665

टूलकीट (Toolkit)

इस टूलकीट का इस्तेमाल मोबाइल के स्क्रू खोलने के लिये  किया जाता हैं। इस टूलकीट में कई प्रकार के स्क्रूड्राइवर उपलब्ध है।

PhotoText 1475906861974

 सोल्डर वायर

सोल्डर वायर का इस्तेमाल सोल्डींग करने के लिए  किया जाता है। इस सोल्डर वायर को आयरन से  पिघलाकर जहा भी सोल्डींग करनी हो वहा इस्तेमाल किया जाता है।

PhotoText 1475906521714

 ISO Propyl Alcohal

ISO Propyl Alcohal का इस्तेमाल PCB पर लगी धूल मिटटी को साफ करने तथा प्लेट पर विभिन्न Contact Point को साफ करने में किया जाता है।  इस Solution का इस्तेमाल स्पीकर,माईक,वाईब्रेटर के कान्टेक्ट पर लगे हुये कार्बन को साफ करने के लिये किया जाता है।

PhotoText 1475906559013

BGA Kit

BGA Kit का इस्तेमाल Ball Grid Array (BGA) IC को Reball करने में होता है।

See also  Whatsapp के ऐसे फीचर जो हैं बहुत जरुरी लेकिन आप हैं उनसे अंजान

Latest posts के लिए हमारे फेसबुक पेज को ज़रूर Like करे।
Like करें Hindi Tech News फेसबुक पेज ।

                                          Brijesh Yadav

                                             Hindi Tech News

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button