डिप्रेशन क्या है? – What is Depression?

डिप्रेशन क्या है? – What is Depression?
डिप्रेशन क्या है? – What is Depression?

भारतीय युवाओं में तेजी से डिप्रेशन के मामले देखने में आ रहे हैं। एक रिसर्च के अनुसार, 13 से 15 साल की उम्र वर्ग में हर 4 में से 1 किशोर डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। 

डिप्रेशन क्या है? – What is Depression?

जिंदगी में हर कोई कभी न कभी डिप्रेशन (Depression) का शिकार हो ही जाता है। डिप्रेशन यानि कि अवसाद (depression)। फैमिली प्रॉब्लम्स, प्रोफेशनल इश्यूज़, रिलेशनशिप स्ट्रेस के अलावा भी डिप्रेशन के कई कारण (Cause Of Depression) हो सकते हैं। आज-कल की व्यस्त दिनचर्या में आप किसी को देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते कि कोई इंसान अंदर से कितना परेशान है। डिप्रेशन या मनो अवसाद (Depression) एक मानसिक रोग की श्रेणी में आता है। आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी भले ही हमें दिन-भर लोगों की भीड़ के बीच व्यस्त रखती है लेकिन कहीं न कही हमारे भीतर एक शांति लगातार घर करती चली जाती है। दरअसल हमारी दिनचर्या इतनी व्यस्त हो जाती है कि हमें अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। दिन-भर हमारे दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है, जिसे हम न तो किसी को बता पाते हैं और न ही खुद सहन कर पाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, डिप्रेशन एक आम मानसिक बीमारी है। यह आमतौर पर मूड में होने वाले उतार-चढ़ाव और कम समय के लिए होने वाली भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से अलग है। अवसाद या डिप्रेशन का संबंध मनोविज्ञान में मन की भावनाओं से जुड़े दुखों से होता है। इसे रोग या सिंड्रोम माना जाता है। अधिकतर मामलों में स्थि​ति तब ज्यादा गंभीर समझी जाती है, जब इसका संबंध किसी शख्स के असफल प्रेम संबंधों से होता है। डिप्रेशन के ज्यादातर मामलों में किसी इंसान का लगाव उसके साथी या किसी भी व्यक्ति के प्रति बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में उससे अलग होने का दुख वह बर्दाश्त नहीं कर पाता है और धीरे-धीरे डिप्रेशन की स्थिति में जाने लगता है। समय रहते डिप्रेशन से छुटकारा (depression) पाना बहुत ज़रूरी है।

See also  हॉट स्टोन मसाज थेरेपी (Hot Stone Massage Therapy) क्या है?

(ads)

डिप्रेशन के शिकार इंसान के लिए सुख, शांति, सफलता, खुशी व कोई भी संबंध बेमानी लगने लगते हैं। वह इंसान अपने डिप्रेशन को उग्र स्वभाव, गाली-गलौज व अत्यधिक शंकालु स्वभाव से दर्शाने की कोशिश करता है। डिप्रेशन के दौरान उसे सभी जगह निराशा, तनाव, अशांति और अरुचि की मौजूदगी महसूस होने लगती है।

जैसे हर किसी का अपने सुख-दुख से डील करने का तरीका अलग होता है, वैसे ही हर इंसान अपनी मानसिक स्थिति से भी अपने हिसाब से ही डील करता है। मगर यह सच है कि डिप्रेशन आपके रोज़मर्रा के कामों को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से काम करने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। यह आपके रिश्तों और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर भी असर डाल सकता है।

डिप्रेशन (Depression) की वजह से इन बीमारियों पर गंभीर असर पड़ता है-

  • पीसीओएस (PCOS)
  • आर्थराइटिस (Arthritis)
  • अस्थमा (Asthma)
  • कार्डियोवैस्क्युलर बीमारियां (Cardiovascular Disease)
  • कैंसर (Cancer)
  • डायबिटीज (Diabetes)
  • मोटापा (Obesity)

डिप्रेशन या अवसाद को मूड डिसऑर्डर के तौर पर क्लासिफाई किया गया है। इसे इंसान की उदासी या ऐसे गुस्से के रूप में समझा जा सकता है, जिसका असर उस व्यक्ति की रोज़मर्रा की गतिविधियों पर पड़ता है। भारत जैसे विकासशील देशों में डिप्रेशन बेहद सामान्य समस्या है। बच्चे हों या बड़े, डिप्रेशन का शिकार कोई भी हो सकता है। 

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button