एचआईवी क्या है? (What is HIV?) – एड्स क्या है? (What is AIDS?) एचआईवी और एड्स के बीच क्या अंतर है?

एचआईवी क्या है? (What is HIV?) - एड्स क्या है? (What is AIDS?) एचआईवी और एड्स के बीच क्या अंतर है?
एचआईवी क्या है? (What is HIV?) – एड्स क्या है? (What is AIDS?) एचआईवी और एड्स के बीच क्या अंतर है?

AIDS – एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम

HIV – ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस

एचआईवी और एड्स होने वाली एक बीमारी है। इस बीमारी में किसी भी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है, जिस वजह से उसकी इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है। मुख्य रूप से एचआईवी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है। एचआईवी इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जिस वजह से एड्स हो जाता है। तो चलिए जानते हैं एचआईवी और एड्स के बीच क्या अंतर है?

(toc)


एचआईवी क्या है? – What is HIV?

एचआईवी क्या है? (What is HIV?) एचआईवी एक वायरस होता है, जो इम्यून सिस्टम को डैमेज कर देता है। किसी भी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम उसे बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। एचआईवी सीडी4 सेल्स को मार देता है, जो एक तरह के इम्यून सेल्स होते हैं। वक्त के साथ एचआईवी अधिक सीडी4 सेल्स को मारता है और इस वजह से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। यदि कोई व्यक्ति समय रहते इलाज नहीं करता है तो उसे एड्स हो सकता है। इस स्थिति में इम्यून सिस्टम बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है और किसी भी तरह की बीमारी या इंफेक्शन से लड़ने की स्थिति में नहीं रहता है। एड्स होने की स्थिति में इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति केवल 3 वर्ष तक ही जीवित रह सकता है।

See also  एचआइवी/एड्स के लक्षण और संकेत - HIV/AIDS symptoms and signs - HIV Aids Ke Lachchan

(ads)


एड्स क्या है? – What is AIDS?

एड्स क्या है? (What is AIDS?) एड्स एक ऐसी बीमारी है, जो एचआईवी से संक्रमित लोगों को होती है। मुख्य रूप से इसे एचआईवी (एड्स क्या होता है) की सबसे आखिरी स्टेज कहा जाता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि जिस इंसान को एचआईवी होगा, उसे एड्स हो सकता है। दरअसल, एचआईवी सीडी4 सेल्स को मारता है। किसी भी स्वस्थ व्यस्क में 500 से 1500 क्यूबिक मिलीमीटर के बीच सीडी4 सेल्स काउंट होते हैं। वहीं एचआईवी से संक्रमित जिन व्यक्तियों में इनका काउंट 200 पर क्यूबिक मिलीमीटर से कम होता वो ही एड्स से संक्रमित (What is AIDS in Hindi) होते हैं।


एचआईवी (HIV) और एड्स (AIDS के बीच क्या अंतर है?

यह जानना बहुत जरूरी है कि एचआईवी और एड्स के बीच क्या अंतर है। कुछ लोग दोनों को एक ही मानते हैं मगर यह दोनों बीमारी अलग-अलग है। 

HIV : एचआईवी मुख्य रूप से खून, सीमन, वैजाइनल और रेक्टल फ्लूइड और ब्रेस्ट मिल्क के जरिए फैलता है। यह वायरल हवा, पानी या फिर किसी तरह के कैजुअल संपर्क से नहीं फैलता है। एचआईवी उम्र भर रहने वाली बीमारी है और फिलहाल इसका कोई इलाज नहीं है। 

AIDS :  एक इंसान को तभी एड्स होता है, जब उसे एचआईवी हो और वह ऑपर्चूनिस्टिक इंफेक्शन या फिर कैंसर जैसी बीमारी से संक्रमित हो जाए। जिन लोगों को एचआईवी नहीं होता है, उनमें इस तरह के इंफेक्शन बहुत ही असामान्य होता है।

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button