Tech News

थर्ड पार्टी ऐप क्या होता है? – What is Third Party Apps?

थर्ड पार्टी ऐप क्या होता है – What is Third Party Apps
थर्ड पार्टी ऐप क्या होता है – What is Third Party Apps 

  थर्ड पार्टी App ऐसे App होते है जो की डिवाइस के असली निर्माता द्वारा बनाया गया नहीं होता है जैसे की Android सिस्टम मे System Gallery होता है जो की Preinstalled रहता है लेकीन अगर हम प्ले स्टोर एवं अन्य साधनो पर जाएंगे तो वहाँ पर हमें और कई सारे Gallery App मिल जाएंगे जो की और अधिक सुविधा प्रदान करते है यही थर्ड पार्टी App होते है मतलब ऐसा Application जो की डिवाइस औरऑपरेटिंग सिस्टम के निर्माता द्वारा बनाया गया नहीं है।

(toc)

थर्ड पार्टी ऐप क्या है? – What is Third Party Apps? 

 थर्ड पार्टी ऐप ऐसा App होता है जो थर्ड पार्टी डेवलपर द्वारा बनाया गया है, जिस App का सिस्टम या डिवाइस के निर्माता के साथ किसी भी प्रकार का कोई लेनादेना नहीं होता है। हम अपने स्मार्टफोन मे जिस भी तरह के App उपयोग करते है जो की आपकेस्मार्टफोन के निर्माता द्वारा बनाया गया नहीं है और जिसे हम किसी वेबसाइट या फिर अन्य साधनो से किसी खास सुविधा के लिए इंस्टॉल करतेहै वे सभी थर्ड पार्टी App होते है।

ऐसा Application जो किसी थर्ड पार्टी द्वारा विकसित किया गया है जैसे की एंड्रॉयड फोन पर Google Maps एक सिस्टम App है जो की एंड्रॉयड सिस्टम को विकसित करने वाले गूगल INC. के द्वारा विकसित किया गया है लेकीन इंटरनेट पर और भी कई सारे Maps वाले App मौजूद है जिन्हे की एंड्रॉयड फोन मे इंस्टॉल कर सकते है इन्ही Apps को थर्ड पार्टी ऐप कहा जाता है।

See also  facebook से अपने ब्लॉग कि ट्रैफिक कैसे बढ़ाये

थर्ड पार्टी ऐप कितने प्रकार के होते है?

थर्ड पार्टी ऐप कितने प्रकार के होते है? थर्ड पार्टी App मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है जो निम्नलिखित है 

1. ऐसे Apps जो की App स्टोर पर उपलब्ध है : आज के समय मे मुख्य रूप से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल का App स्टोर इन दो App स्टोरका उपयोग किया जाता है, ऐसे मे इनमे कई सारे Application होते है जिन्हे हम थर्ड पार्टी App कह सकते है जैसे Open Camera जो कीएक कैमरा App है लेकीन यह App सिस्टम या डिवाइस को बनाने वाले ने नहीं बनाया है इसे एक थर्ड पार्टी द्वारा बनाया गया है।

इस तरह के थर्ड पार्टी App थोड़े बहुत सुरक्षित होते है क्योंकि यह App स्टोर के नियमों का पालन कर रहे होते है जिस वजह से ये प्ले स्टोर, App स्टोर इत्यादि पर मौजूद होते है।

2. ऐसे Apps जिन्हे हम अन्य साधनों से इंस्टॉल करने है : ऐसे Applications जो की प्ले स्टोर और App स्टोर पर मौजूद नहीं होते है बल्कि इन्हे इंस्टॉल करने के लिए हमें किसी वेबसाइट या फिर App पर जाना पड़ता है और ये App विशेष तरह का सुविधा प्रदान करते है। ये App प्ले स्टोर या App स्टोर पर इसीलिए उपलब्ध नहीं होते है क्योंकि ये App इनके नियमों का उल्लंघन कर रहे होते है।

इस तरह के App को कभी भी इंस्टॉल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपके सिस्टम के लिए सही नहीं हो सकते है।

(ads)

3. ऐसे App जो की विशेष सुविधा प्रदान करते है : अब आते है ऐसे Application जो की किसी अन्य Application के विशेष सुविधा को प्रदान करते है जैसे की प्ले स्टोर पर ऐसे कई सारे Application है जो की Facebook पर Auto Followers Increase करने की सुविधा प्रदान करते है।

See also  facebook पर अलग Style में अपना स्टेटस अपडेट करें।

लेकीन ये Application Facebook द्वारा विकसित किया गया नहीं होता है बल्कि इसे किसी थर्ड पार्टी डेवलपर द्वारा बनाया गया होता है, फिर भी ये Application Facebook पर Auto Followers Increase करने की सुविधा प्रदान कर रहे होते है। ऐसे Application का इस्तेमाल हमें नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पूर्ण रूप से असुरक्षित होते है।

फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी ऐप मे क्या अंतर है?

अब हम फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी ऐप मे क्या अंतर है? इसे समझते है क्योंकि इससे आपको थर्ड पार्टी ऐप् को समझने मे आसानी होगी फर्स्ट पार्टी ऐप उसे कहा जाता है जो की उस ऐप द्वारा दे रहे सर्विस का असल हकदार है जैसे Dizo एक स्मार्टवॉच कंपनी है और उसने अपना एकApp जारी किया ताकि उपयोगकर्ता उनके स्मार्टवॉच को अपने App के जरिए फोन से कनेक्ट कर पाए तो उसे फर्स्ट पार्टी ऐप कहा जाएगा क्योंकि वह सर्विस प्रदान करने वाले असली निर्माता द्वारा बनाया गया है।

वहीं पर कोई ऐसा व्यक्ति जिसका कोई Dizo से लेना देना नहीं है और वह एक ऐसा ऐप बनाता है जिसकी मदद से Dizo के उपयोगकर्ता अपने स्मार्टवॉच को अपने फोन से Connect कर पाए तो उसे थर्ड पार्टी ऐप कहा जाएगा क्योंकि यह एक थर्ड पार्टी के द्वारा बनाया गया है, जिसका किसी भी प्रकार का लेना देना Dizo से नहीं है।

थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

थर्ड पार्टी ऐप को एक Third Person द्वारा बनाया गया होता है जिसका उपयोगकर्ता से कोई लेनादेना नहीं होता है।हो सकता है की वह उपयोगकर्ताओ के साथ फ्रॉड करने के लिए उस Application बनाया हो एवं उस थर्ड पार्टी ऐप को बनाने वाले का कोई पता भी नहीं होता है ऐसे किसी अनजान App का उपयोग करना ठीक नहीं है क्योंकि आजकल साइबर क्राइम होते रहते है।

See also  Adsense से जुड़े ऐसे सवालो के जवाब जो सभी ब्लॉगर के लिए जानना ज़रूरी है।

सीधे शब्दों मे कहे तो थर्ड पार्टी ऐप सुरक्षित नहीं होते है जिस वजह से इनका इस्तेमाल हमें नहीं करना चाहिए।

इंटरनेट पर काफी सारे थर्ड पार्टी ऐप उपलब्ध है जिनका इस्तेमाल काफी सारे लोग कर भी रहे है, ऐसे मे हमें काफी सोच समझकर इन थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए और अगर अपने सुरक्षा को लेकर काफी Conscious रहते है तब आपको बिल्कुल भी इनका उपयोग नहीं करना चाहिए

HTN

Hindi Tech News is a trusted technology website dedicated to delivering the latest tech updates in simple and easy Hindi. Our goal is to make technology understandable for everyone — beginners, students, tech lovers, and digital learners.

Related Articles

Back to top button